Site icon Dainik Savera Times

Sensex शुरुआती कारोबार में 355 अंक टूटा

मुंबई : विकसित अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार नीचे आ गए। विदेशी कोषों की निकासी तथा आईटी शेयरों में बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354.81 अंक टूटकर 59,109.12 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.4 अंक के नुकसान से 17,358.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टीसीएस, टाटा स्टील और मारुति के शेयरों में गिरावट थी। वहीं एनटीपीसी, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए थे।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, राज्यपाल ने भंग कर दी पश्चिम बंगाल विधानसभा

Exit mobile version