Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अल्ट्रासिमको की उड़ान से सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

June 28, 2024

अल्ट्रासिमको की उड़ान से सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई: विश्व बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर इंडिया सीमेंट में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी की घोषणा के बाद अल्ट्रासिमको के शेयरों के पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी से शेयर बाजार ने आज एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 568.93 अंक अर्थात 0.72 प्रतिशत की छलांग लगाकर पहली बार 79 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 79,243.18 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 175.70 अंक यानी 0.74 प्रतिशत मजबूत होकर 24,044.50 अंक के नये शिखर पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,967.83 अंक हो गया जबकि स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत की बिकवाली के साथ 51,842.29 अंक पर रह गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4008 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1510 में लिवाली जबकि 2388 में बिकवाली हुई वहीं 110 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियों में तेजी जबकि 15 में गिरावट रही।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें