Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर

September 14, 2023

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर

मुंबई: एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूती के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार 10वें दिन तेजी रही। बीएसई 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 304.06 अंक चढक़र अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 67,771.05 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 97.65 अंक बढक़र अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,167.65 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टाटा स्टील, टेक मंहिद्रा, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाभ में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,631.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें