Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty टूटे

May 5, 2023

America बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty टूटे

मुंबई: अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के रुख और एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 586.15 अंकों की गिरावट के साथ 61,163.10 अंक पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 150.9 अंक गिरकर 18,104.90 पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।

दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट लाल निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त थी। शेयर बाजार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,414.73 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत चढक़र 72.98 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें : अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर ज़बरदस्त रिलेशनशिप ड्रामा ‘बंदर’ का मैडनेस से भरा टीज़र हुआ रिलीज़!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें