Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में आईटी, वित्तीय शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स, निफ्टी टूटे

मुंबई: कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच वित्तीय, तेल और आईटी शेयरों में बिकवाली के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 268 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 60,709.93 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 90.25 अंक या 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,028.05 पर आ गया।

सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा , विप्रो, इंफोसिस और टीसीएस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।दूसरी ओर टाटा स्टील, एचयूएल और मारुति में बढ़त देखी गई। इसबीच ब्रेंट क्रूड 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 86.48 डॉलर प्रति बैरल पर था। भारत के लिए कच्चे तेल की प्रभावी कीमत 2.69 फीसदी की गिरावट के साथ 79.98 डॉलर प्रति बैरल थी।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 760.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: सरकार का सख्त फैसलाः सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी हाजिरी

Exit mobile version