Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex, Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट

March 2, 2023

Sensex, Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 145.4 अंक टूटकर 59,265.68 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.95 अंक के नुकसान से 17,402.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इन्फोसिस, मारुति, एक्सिस बैंक, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, टेक मंहिद्रा, टाटा मोटर्स, नेस्ले, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई।

वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे। एशियाई बाजारों में जापान और हांगकांग में गिरावट थी। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार बढ़त में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर रहा था। वहीं निफ्टी 146.95 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,450.90 अंक पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें