Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते Sensex, Nifty की कमजोर शुरुआत 

July 31, 2023

विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते Sensex, Nifty की कमजोर शुरुआत 
मुंबई: विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के बीच निवेशकों के सतर्क रहने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 161.3 अंक गिरकर 65,998.90 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.45 अंक गिरकर 19,597.60 पर था। हालांकि, बाजार ने बाद में गिरावट की भरपाई की और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 10.26 अंक बढक़र 66,170.46 पर और निफ्टी 1.40 अंक चढक़र 19,647.45 पर था।
सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक में उल्लेखनीय गिरावट हुई।दूसरी ओर एनटीपीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स और टीसीएस में बढ़त देखने को मिली इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें