Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty नए शिखर पर पहुंचा, जानिए शेयर बाज़ार के हाल

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख, बैंकिंग शेयरों में लिवाली और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें सत्र में जारी रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.32 अंक चढक़र 77,581.46 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.95 अंक के लाभ से 23,630.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील,

एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में थे। वहीं टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Exit mobile version