Site icon Dainik Savera Times

Asian Markets में मजबूती के रुख के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

मुंबई: एशियाई बाजारों में मजबूती के रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इससे पहले दो सत्रों तक बाजारों में गिरावट हुई थी। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 80.16 अंक की तेजी के साथ 60,433.43 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 26.1 अंक बढक़र 18,018.25 अंक पर था। सेंसेक्स में लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, नेस्ले, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, विप्रो और भारती एयरटेल बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, इंफोसिस, टेक मंहिद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नुकसान में रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 304.18 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,353.27 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.80 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,992.15 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,449.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version