Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

February 21, 2023

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

मुंबई: एशियाई बाजारों में मिलेजुले रूख और एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लिवाली के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स मजबूत शुरुआत करते हुए 159.54 अंक चढक़र 60,851.08 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 61.25 अंक बढक़र 17,905.85 पर था। सेंसेक्स में एनटीपीसी,हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, पॉवर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, एचडीएफसी तथा एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक मंहिद्रा बैंक में गिरावट हुई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया और चीन लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग और जापान नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बंद थे। इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 311.03 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,691.54 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.60 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 17,844.60 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 83.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 158.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें