Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूझानों के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

December 22, 2022

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूझानों के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रूख के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 397.14 अंक की तेजी के साथ 61,464.38 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 119.65 अंक बढक़र 18,318.75 अंक पर था। सेंसेक्स में सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, भारती एयरटेल, कोटक मंहिद्रा बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 635.05 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 61,067.24 पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186.20 अंक या 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,199.10 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,119.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें