Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

IT शेयरों में मजबूती से शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

March 1, 2023

IT शेयरों में मजबूती से शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty चढ़े

मुंबई: एशियाई शेयर बाजारों में तेजी और आईटी शेयरों में ताजा लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 278.77 अंक बढक़र 59,240.89 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 83.4 अंक चढक़र 17,387.35 पर था। सेंसेक्स में मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, टेक मंहिद्रा, एसबीआई, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में जापान, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,559.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.75 प्रतिशत चढक़र 83.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें