Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty में तेजी

मुंबई: वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच धातु और बिजली शेयरों में जोरदार खरीदारी से इस साल के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 257.05 अंक चढक़र 61,390.93 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 73.7 अंक बढक़र 18,264.70 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाइटन, टाटा मोटर्स, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.2 फीसदी गिरकर 82.26 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party Protest Live : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगे

Exit mobile version