Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

February 28, 2023

वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

मुंबई: आईटी शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी आई।इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 144.85 अंक चढक़र 59,433.20 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 35.55 अंक बढक़र 17,428.25 पर था। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा , टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी, विप्रो, टाइटन और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे। सोमवार को सेंसेक्स 175.58 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 59,288.35 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 73.10 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 17,392.70 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढक़र 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें