Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले।
बीएसई सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी ने भी 308 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई। बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले।
1000 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 1000.90 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,436.89 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 308.70 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,658.35 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
बता दें कि मंगलवार को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के कारण शेयर बाजार बंद रहा था।
46 शेयरों ने की शानदार शुरुआत
बाजार खुलने के समय सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 25 के शेयर तेजी के साथ खुले, जबकि 5 में गिरावट रही। दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 46 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
Infosys और Bajaj Finance में सबसे ज्यादा तेजी
आईटी कंपनी Infosys के शेयर 3.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं Bajaj Finance में 3.50 प्रतिशत और HDFC Bank में 3.23 प्रतिशत की तेजी रही। ICICI Bank के शेयर 2.90 प्रतिशत और IndiGo के शेयर 2.73 प्रतिशत चढ़कर खुले। इसके अलावा TCS में 2.05 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें…
इन शेयरों ने निवेशकों को किया निराश
बाजार में तेजी के बावजूद Tata Steel के शेयर 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। Mahindra & Mahindra में 1.14 प्रतिशत और Power Grid में 0.72 प्रतिशत की कमजोरी रही। वहीं NTPC और Titan के शेयर भी मामूली गिरावट के साथ खुले।

