Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार मजबूत, जानिए क्यों दौड़ रहा सेंसेक्स

March 18, 2026

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार मजबूत, जानिए क्यों दौड़ रहा सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 2,000 अंक और निफ्टी 700 अंक से अधिक बढ़ चुका है।

दोपहर 12:47 पर सेंसेक्स 636 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,707 और निफ्टी 191 अंक या 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,770 पर था।

दिन के दौरान व्यापक बाजार में तेजी देखी जा रही है। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 981 अंक या 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,156 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 243 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,154 पर था।

बाजार में तेजी की वजह आईटी शेयरों में खरीदारी लौटना है। सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/punjab/these-accounts-will-be-closed-by-april-16/

रेटिंग एजेंसी सीएलएसए ने आईटी शेयरों पर एक रिपोर्ट निकाली है, जिसमें एंथ्रोपिक और ओपनएआई के नए एआई टूल्स से इंडस्ट्री को खतरे की बात को खारिज किया गया है।

इससे पूरे आईटी सेक्टर में बड़ी खरीदारी देखी जा रही है। सेंसेक्स इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस टॉप गेनर्स में थे।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी भारतीय बाजारों के सेंटीमेंट के सकारात्मक होने की एक वजह है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में बुधवार को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।

खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 2.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 101.3 डॉलर प्रति औंस पर था।

इंडिया विक्स में गिरावट भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है। यह 4.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.94 पर बना हुआ।

इंडिया विक्स बाजार में स्थिरता को दिखाता है। आमतौर पर जब भी इसमें तेजी आती है और बाजार में गिरावट देखने को मिलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें