
मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत रुझानों और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.13 अंक चढक़र 66,645.80 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 41.8 अंक बढक़र 19,795.60 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टेक मंहिद्रा, एमएंडएम, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, इंफोसिस और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई।
दूसरी ओर पावर ग्रिड, मारुति, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत बढक़र 85.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 701.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर
मेष: दिन शुभ रहेगा...