Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाजार में लगातार तेजी, सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़कर बंद

March 25, 2026

बाजार में लगातार तेजी, सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़कर बंद

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,306.45 पर था।

बाजार में चौतरफा तेजी थी और करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (3.51 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.69 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.67 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (2.56 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (2.35 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.22 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (2.05 प्रतिशत) की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,244.05 अंक या 2.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,331.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 401.35 अंक 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,896.55 पर था।

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाइटन, इंडिगो, ट्रेंट, एमएंडएम, टाटा स्टील, एसबीआई, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लूजर्स थे।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/smart-tv-market-large-screen-qled-demand/

बाजार में तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप करीब 8 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 4.31 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 4.23 लाख करोड़ रुपए था।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ शुरुआत की और दिन के दौरान बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी 23,460-23,465 के बीच रुकावट का सामना करना पड़ा। अगर सूचकांक इस जोन को पार करता है तो निफ्टी 23,600 और फिर 23,800 के स्तर पर जा सकता है। गिरावट की स्थिति में 23,150-23,100 एक सपोर्ट जोन है।

भारतीय बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, मजबूत वैश्विक संकेतों और ईरान-अमेरिका, इजरायल के बीच तनाव कम होने को माना जा रहा है और इससे बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें