Site icon Dainik Savera Times

Sensex में शुरुआती कारोबार में 222 अंकों की उछाल, Nifty में भी बढ़त

मुंबई: शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 222 अंकों की उछाल मारी। एशियाई और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 222 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त से 60,654.72 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त से 17,827 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 फायदे में कारोबार कर रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर लाभ मे थे। खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी महीने में तीन महीने के उच्च स्तर 6.52 प्रतिशत पर पहुंच गयी। इसके साथ ही महंगाई दर एक बार फिर रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर की उच्चतम सीमा से ऊपर चली गयी है।

ये भी पढ़ें: GST संग्रह में पंजाब ने देश को छोड़ा पीछे, मई में 14.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Exit mobile version