Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Sensex’ शुरुआती कारोबार में 270 अंक चढ़ा, Nifty भी हुआ मजबूत

July 26, 2023

‘Sensex’ शुरुआती कारोबार में 270 अंक चढ़ा, Nifty भी हुआ मजबूत
मुंबई: विदेशी कोषों के प्रवाह और अमेरिकी बाजार में मंगलवार को आई तेजी से बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.39 अंक की बढ़त के साथ 66,626.10 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69 अंक के लाभ से 19,748.85 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी चार प्रतिशत चढ़ गया। टाटा मोटर्स, आईटीसी, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर भी लाभ में थे।वहीं एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत के नुकसान से 83.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें