Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 297 अंक चढ़ा, Nifty में 88 अंक की बढ़त

February 24, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex 297 अंक चढ़ा, Nifty में 88 अंक की बढ़त

मुंबई: अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रूख और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स मजबूत शुरुआत करते हुए 297.25 अंक चढक़र 59,903.05 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 88.5 अंक बढक़र 17,599.75 अंक पर था।सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, कोटक मंहिद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी में गिरावट हुई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, चीन और हांगकांग नुकसान में थे जबकि जापान लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 139.18 अंक या 0.23 प्रतिशत टूटकर 59,605.80 पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 43.05 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 17,511.25 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 82.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,417.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: चीनी युआन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका चिंतित, सीनेटरों ने डॉलर की स्थिति पर जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें