Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में Sensex 304 अंक चढ़ा

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और आईटी शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 304.17 अंक की तेजी के साथ 62,006.46 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 88.05 अंक बढक़र 18,473.35 अंक पर था। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो, टेक मंहिद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। वहीं पावर ग्रिड और आईटीसी पिछड़े रहे।मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

Exit mobile version