Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,200 के पार

March 22, 2023

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,200 के पार

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी दिवस की तेजी बरकरार रही और बुधवार को सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 344.1 अंक बढक़र 58,418.78 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 99.75 अंक चढक़र 17,207.25 अंक पर था सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, पॉवर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी नुकसान में थे। एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान, हांगकांग और शंघाई के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 445.73 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,074.68 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,107.50 अंक पर बंद हुआ था।इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,454.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें