Site icon Dainik Savera Times

Sensex शुरुआती कारोबार में 78 अंक चढ़ा, Nifty भी मजबूत

मुंबई: विदेशी कोषों के प्रवाह तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बृहस्पतिवार को शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 77.64 अंक की बढ़त के साथ 61,270.94 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.7 अंक की बढ़त से 18,117.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में थे। वहीं पावरग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

Exit mobile version