Site icon Dainik Savera Times

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में Sensex में उछाल, Nifty में भी बढ़त

मुंबई: वैश्विक शेयरों में सकारात्मक रुझानों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 503.56 अंक बढक़र 59,412.91 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 157.15 अंक चढक़र 17,479.05 पर था। सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, मंहिर्द्रा एंड मंहिद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में थे।

वहीं, सिर्फ एशियन पेंट्स के शेयर में सुस्ती देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में, सियोल, जापान, चीन और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 12,770.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत गिरकर 84.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रह गया।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, किरायेदारों से लेकर कारोबारियों पर पड़ेगा असर

Exit mobile version