Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में Sensex 218 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty में 71.5 अंक की मजबूती

मुंबई: विदेशी पूंजी की ताजा आवक और एचडीएफसी में लिवाली के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 218.68 अंक बढक़र 57,832.40 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 71.5 अंक चढक़र 17,023.20 अंक पर था।

सेंसेक्स में, महिंद्रा एंड महिंद्रा , िहदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक नुकसान में थे।एशियाई बाजारों में, जापान और हांगकांग के बाजार में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल और शंघाई नुकसान में थे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,613.72 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,951.70 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.80 डॉलर प्रति बैरल पर था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,531.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

Exit mobile version