Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में Sensex 480 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty में 118 अंक की तेजी

मुंबई: बैंंकिग शेयरों में लिवाली और अमेरिकी बाजारों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 481.94 अंक चढक़र 60,414.18 अंक पर पहुंच गया। दूसरी ओर, व्यापक एनएसई निफ्टी 118.05 अंक बढक़र 17,728.45 अंक पर था। सेंसेक्स में, इंडसइंड बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक मंिहद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस तथा नेस्ले में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और तोक्यो लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग नुकसान में सौदे कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,610.40 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 फीसदी गिरकर 82.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version