Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322 अंक तक चढ़ा, निफ्टी में भी आई मजबूती

August 30, 2023

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322 अंक तक चढ़ा, निफ्टी में भी आई मजबूती

 

मुंबई: सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया। इस दौरान सेंसेक्स 322.09 अंक चढक़र 65,397.91 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.30 अंक बढक़र 19,426.95 अंक पर था। सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाभ में थे। लाभ में कारोबार करने वाले शेयरों में टेक मंिहद्रा, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।अन्य एशियाई बाजारों में भी बढ़त का रुख था।

जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग मामूली बढ़त में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 61.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें : होटल सील करने पहुंची टीम, दिखाए ये दस्तावेज, लौटे अधिकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें