Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में Sensex 247 अंक चढ़ा, Nifty में भी 67.90 अंक की मजबूती

मुंबई: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 247.02 अंक या 0.42 प्रतिशत चढक़र 59,353.46 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 67.90 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,465.95 अंक पर था। सेंसेक्स में, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस समेत 13 कंपनियों के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि 17 शेयर नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ जबकि यूरोप के बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.92 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,106.44 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 22 लाभ में जबकि आठ नुकसान में रहे। वहीं, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,398.05 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी के शेयरों में 32 में जबकि 18 नुकसान में रहे। महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 321.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: एक युग का लॉगआउट : बंगाल की राजनीति में नया लॉगिन

Exit mobile version