Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़कर 58,443.40 अंक पर और निफ्टी 17,198.30 पर पहुंची

March 14, 2023

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बढ़कर 58,443.40 अंक पर और निफ्टी 17,198.30 पर पहुंची

मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त दर्ज की। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 205.55 अंक या 0.35 प्रतिशत बढक़र 58,443.40 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 44 अंक या 0.26 प्रतिशत चढक़र 17,198.30 अंक पर था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि 10 शेयर नुकसान में थे। टाइटन, भा रती एयरटेल और एलएंडटी लाभ में कारोबार करने वाले प्रमुख शेयरों में थे।

अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के विफल होने के कारण ज्यादातर एशियाई बाजार मंगलवार को नुकसान में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को लगातार तीसरे सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान में रहे थे। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 897.28 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,237.85 अंक पर बंद हुआ था जो इसका यह पांच महीने का सबसे निचला स्तर है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 258.60 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,154.30 अंक पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,546.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: CBSE 12th: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल हुआ एक्टिव, जानें कब और कैसे करें आवेदन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें