Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex शुरुआती कारोबार में मजबूत, Nifty में भी बढ़त

January 9, 2023

Sensex शुरुआती कारोबार में मजबूत, Nifty में भी बढ़त

मुंबई: वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 367.92 अंक की बढ़त के साथ 60,268.29 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.4 अंक की बढ़त के साथ 17,978.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक मंहिद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इंडसइंड बैंक, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा तथा इन्फोसिस लाभ में थे। सिर्फ टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में था। शुक्रवार को सेंसेक्स 452.90 अंक या 0.75 प्रतिशत के नुकसान से 59,900.37 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 132.70 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,859.45 अंक पर रहा था।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें