Site icon Dainik Savera Times

Sensex vs Nifty: शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर, IT और ऑटो शेयरों में खरीदारी जारी

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुले हैं। बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 45 अंक की मामूली तेजी के साथ 79,001 और निफ्टी 8 अंक की बढ़कर 24,147 पर था। बाजार में रुझान नकारात्मक नजर आ रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 903 शेयर हरे निशान में और 1,118 शेयर लाल निशान में हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब सपाट कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 56 अंक की मामूली गिरावट के साथ 56,824 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 18,183 पर है। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, एनर्जी और मेटल इंडेक्स हरे निशान में हैं। फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी लाल निशान में हैं।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एसबीआई, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं।अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स हैं। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है।

टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में गिरावट है। बैंकॉक, सोल और जकार्ता में तेजी है। अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) के आंकड़ों में कमी देखने को मिली थी, जो कि महंगाई कम होने का संकेत है। इस कारण से यूएस का शेयर बाजार मंगलवार को एक प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में पीपीआई के आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में महंगाई कम हो सकती है। ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि फेड 0.50 प्रतिशत तक की ब्याज दरों कटौती कर सकता है। वहीं, वैल्यूएशन अधिक होने के कारण भारतीय बाजारों में एफआईआई की ओर से लगातार बिकवाली की जा रही है। हालांकि, डीआईआई भी खरीदारी कर रहे हैं। डिफेंस स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: नगर कौंसिल चुनाव में फर्जी वोटों की साजिश नहीं होगी सफल : Dr. Subhash Sharma

Exit mobile version