Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की वैश्विक आउटेज के बाद सेवाएं बहाल

March 9, 2023

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की वैश्विक आउटेज के बाद सेवाएं बहाल

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने गुरुवार को कहा कि उसने ‘तकनीकी समस्या’ को ठीक कर लिया है, जिसके कारण उपयोगकर्ताओं को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी।कंपनी ने अपने एटदरेट इंस्टाग्रामकॉम्स अकाउंट से ट्वीट किया, ‘‘एक तकनीकी समस्या के कारण लोगों को इंस्टाग्राम तक पहुंचने में परेशानी हुई। हमने इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझा लिया है और हम किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।’’

ऑनलाइन आउटेज मॉनिटर वेबसाइट डाउंडेटेक्टर पर, उपयोगकर्ताओं ने गुरुवार सुबह इस मुद्दे की रिपोर्ट करना शुरू किया, जो 62,000 से अधिक हो गया।डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 87 प्रतिशत से अधिक लोगों ने एप्लिकेशन का उपयोग करते समय, 10 प्रतिशत ने वेबसाइट का उपयोग करते समय और 3 प्रतिशत ने लॉग इन करते समय समस्याओं की सूचना दी।

ट्विटर पर कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे की सूचना दी।वहीं एक यूजर ने कहा, ‘‘क्या इंस्टाग्राम डाउन है या मेरा इंटरनेट सिर्फ ट्रैश है?’’ दूसरे ने पूछा, ‘‘क्या मैं अकेला हूं जिसका इंस्टाग्राम डाउन हुआ है? रील्स और एक्सप्लोर पेज लोड नहीं हो रहे हैं।’’पिछले साल अक्टूबर में, इंस्टाग्राम को आउटेज का सामना करना पड़ा था जिसने उपयोगकर्ताओं को बताया था कि उनका खाता निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें