Site icon Dainik Savera Times

Shahrukh Khan ने अपने स्टाइल में लॉन्च की EV कार Hyundai IONIQ 5, जानिए फीचर्स और कीमत

एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो आज बुधवार से शुरू हो चूका है। इस ऑटो एक्सपो को ‘The Motor Show’ नाम दिया गया है। शो को शुरू करने से पहले सुपर स्टार शाहरुख़ खान ने हुंडई की नई Electric SUV ‘Hyundai Ioniq 5’ को लॉन्च किया। बता दे कि Hyundai IONIQ 5 कंपनी का पहला डेडिकेटेड ईवी मॉडल है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 44.95 लाख रुपये है। ह्यूंदै की इस इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज पर बैटरी रेंज 481km तक की है और यह स्पीड के मामले में भी बेहद जबरदस्त है।

ऑटो एक्सपो The Motor Show अभी आम लोगों के लिए शुरू नहीं हुआ है। फ़िलहाल इस शो में ऑटो कंपनियां, इन्वेस्टर्स और मिडिया की एंट्री हो सकती है। लेकिन आम पब्लिक के लिए 13 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन होगा। इसकी टाइमिंग सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगी। ऑटो एक्सपो मोटर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहा है।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अलर्ट, गुरुग्राम से युवाओं के जाने की आशंका

Exit mobile version