Site icon Dainik Savera Times

Share Market Open: Sensex करीब 600 अंक उछला, Nifty 130 अंक के उपर कर रहा ट्रेड

मुंबई: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.19 पर पहुंचा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और सकारात्मक घरेलू बाजार से शुरुआती कारोबार में स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में वह 83.19 पर पहुंच गया।

यह पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को 83.28 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.34 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,816.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज, शुरू हुई वोटों की गिनती

Exit mobile version