Site icon Dainik Savera Times

Stock Market Update: शेयर बाजार ने की कमजोर शुरुआत, जानें Sensex-Nifty के हाल

Stock Market Updates Today

Stock Market Updates Today

Stock Market Update: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की। आज, 22 अप्रैल को बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में आ गए।

BSE Sensex करीब 254 अंकों की गिरावट के साथ 79,019 के स्तर पर खुला। वहीं Nifty 50 भी शुरुआती कारोबार में कमजोर दिखा और करीब 106 अंक टूटकर 24,470 के आसपास खुला। सुबह 9:20 बजे तक गिरावट और गहराती नजर आई। सेंसेक्स लगभग 365 अंक नीचे आकर 78,900 के करीब कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी भी करीब 90 अंक फिसलकर 24,485 के स्तर पर बना हुआ था।

किन शेयरों ने संभाला मोर्चा?

शुरुआती कारोबार में कुछ चुनिंदा शेयरों ने बाजार को सहारा देने की कोशिश की। Trent Limited, Bajaj Finance, Maruti Suzuki, ITC Limited और Eternal Limited जैसे स्टॉक्स में हल्की बढ़त देखी गई।

इन शेयरों पर रहा दबाव

दूसरी ओर आईटी और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली ज्यादा रही। HCL Technologies, Tech Mahindra, Infosys, Tata Consultancy Services और ICICI Bank जैसे शेयर नुकसान में रहे।

पिछले कारोबारी दिन रही थी मजबूती

इसके उलट, मंगलवार को बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था। सेंसेक्स 753 अंकों की बढ़त के साथ 79,273 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 211 अंकों की तेजी के साथ 24,576 के स्तर पर पहुंच गया था। उस दिन बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली थी, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

ये भी पढ़ें…

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक संकेतों, निवेशकों की मुनाफावसूली और सेक्टोरल दबाव के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। खासकर आईटी शेयरों में कमजोरी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार की मौजूदा अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सतर्क रणनीति अपनाएं और जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचें।

Exit mobile version