Site icon Dainik Savera Times

Share Market : शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घेरलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 240.75 अंक की गिरावट के साथ 81,579.37 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 62.7 अंक फिसलकर 24,994.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,748.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त

Exit mobile version