Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market Today: ट्रंप के फैसले से ग्लोबल राहत, शेयर बाजार में आया जबरदस्त उछाल

January 22, 2026

Share Market Today: ट्रंप के फैसले से ग्लोबल राहत, शेयर बाजार में आया जबरदस्त उछाल

Share Market Today : वैश्विक बाजारों में लंबे समय से छाई अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा कदम ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है। यूरोपीय NATO देशों पर प्रस्तावित टैरिफ को फिलहाल टालने और ग्रीनलैंड को लेकर NATO के साथ सहयोग के नए ढांचे की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। इसी का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ नजर आया।

कारोबार की शुरुआत के साथ ही घरेलू बाजारों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 631.39 अंकों की मजबूती के साथ 82,541.02 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 157.20 अंकों की बढ़त के साथ 25,314.70 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी ने 25,300 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर को मजबूती से पार कर निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया।

VD: जम्मू-कश्मीर की सुबह की 5 बड़ी खबरें, जानिए हर अपडेट एक नज़र में

ग्लोबल संकेतों से मिली ताकत

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और यूरोप के बीच संभावित व्यापारिक तनाव में कमी आने की उम्मीद से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में इजाफा हुआ है। एशियाई शेयर बाजारों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला, वहीं अमेरिकी बाजारों ने बुधवार रात शानदार प्रदर्शन किया। वॉल स्ट्रीट पर एसएंडपी 500 इंडेक्स ने बीते दो महीनों की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त दर्ज की, जिससे उभरते बाजारों में निवेश का माहौल और मजबूत हुआ।

ये भी पढ़ें: Ganesh Jayanti 2026 : आज हैं गणेश जयंती, जानिए सही पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय

इन सेक्टर्स में दिखी खरीदारी

घरेलू बाजार में सेक्टोरल आधार पर बैंकिंग, आईटी और फार्मा शेयरों में अच्छी मांग देखने को मिली। निवेशकों की नजर खास तौर पर इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, बायोकॉन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), सीईएससी और इटरनल जैसे शेयरों पर बनी रही। इन स्टॉक्स में कंपनी-विशेष खबरों और आगामी नतीजों को लेकर हलचल देखने को मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें