Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा माहौल, जानें Sensex-Nifty के हाल

December 29, 2025

Share Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा माहौल, जानें Sensex-Nifty के हाल

Share Market Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव भरे माहौल में लगभग स्थिर शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स हल्की कमजोरी के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने मामूली बढ़त दर्ज की।

सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 36.70 अंकों की गिरावट के साथ 85,004.75 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 21.05 अंकों की बढ़त के साथ 26,063.35 पर कारोबार की शुरुआत करता दिखा। शुरुआती सत्र में दोनों प्रमुख सूचकांकों की अधिकतर कंपनियां हरे निशान में नजर आईं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सेंसेक्स में सीमित बढ़त दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स की ज्यादातर कंपनियां बढ़त में

सोमवार को सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयरों ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। वहीं 7 कंपनियों के शेयर दबाव में खुले, जबकि सन फार्मा का शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करता नजर आया।

निफ्टी 50 की बात करें तो सुबह 9:24 बजे तक इसके 26 शेयर बढ़त में थे, 23 शेयरों में गिरावट देखी गई और एक शेयर सपाट बना रहा।

बीईएल के शेयरों ने सबसे ज्यादा तेजी दिखाई और करीब 1.07 प्रतिशत की छलांग लगाई। दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 0.38 प्रतिशत टूटकर खुला।

इन शेयरों में दिखी मजबूती

सेंसेक्स की अन्य प्रमुख कंपनियों में इंफोसिस, टाइटन, ट्रेंट, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक भी बढ़त के साथ खुले।

टीसीएस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, पावरग्रिड और भारती एयरटेल जैसे शेयरों में भी हल्की मजबूती दर्ज की गई।

इन शेयरों पर रहा दबाव

दूसरी तरफ, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: Tatanagar-Ernakulam Express के दो डिब्बों में लगी आग, 1 की मौत, मचा हड़कंप

बाजार की चाल पर रहेगी नजर

विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले सत्रों में वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से बाजार की दिशा तय हो सकती है। निवेशकों को फिलहाल सतर्कता के साथ चुनिंदा शेयरों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें