Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani की कंपनियों के शेयरों में सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट, Adani Enterprises नौ प्रतिशत टूटा

February 22, 2023

Adani की कंपनियों के शेयरों में सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट, Adani Enterprises नौ प्रतिशत टूटा

नई दिल्ली: अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट आई। शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.31 प्रतिशत टूट गया। अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट्स…सभी के शेयर पांच प्रतिशत नीचे आ गए। अडाणी ग्रीन एनर्जी 4.99 प्रतिशत, अडाणी विल्मर 4.99 प्रतिशत और एनडीटीवी 4.45 प्रतिशत के नुकसान में था।

अडाणी पोर्ट्स का शेयर 4.38 प्रतिशत तथा एसीसी तीन प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहा था। सुबह के कारोबार में समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले र्सिकट को छू गए। सुबह के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 596.95 अंक या 0.98 प्रतिशत के नुकसान से 60,075.77 अंक पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका की शॉर्ट सेल हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। इस रिपोर्ट में समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने में तेजी, चांदी 2.60 लाख रुपये के पार पहुंची

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें