Site icon Dainik Savera Times

दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के शेयर की पहले दिन लाभ के साथ हुई शुरुआत

नयी दिल्ली: वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजार में शुरुआत अपने निर्गम मूल्य 590 रुपये के मुकाबले 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ हुई।एनएसई पर शेयर ने 620 रुपये के साथ कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य की तुलना में 5.08 प्रतिशत अधिक है। बीएसई पर इसकी शुरुआत निर्गम मूल्य के मुकाबले 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 600 रुपये पर हुई। हालांकि कारोबार के दौरान शेयर शुरुआती लाभ गंवाते हुए एनएसई प 3.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 570 प्रति शेयर पर और बीएई पर 3.32 प्रतिशत टूटकर 570.40 पर आ गया।

दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 5.44 गुना अभिदान मिला था।कंपनी के आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए थे। इसके अलावा 39,34,243 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत रखे गए थे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 560 से 590 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

Exit mobile version