Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shema Electric ने हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की नई रेंज की लांच, फीचर्स हैं लाजवाब

September 11, 2023

Shema Electric ने हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की नई रेंज की लांच, फीचर्स हैं लाजवाब

नई दिल्लीः इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी शीमा ई-व्हीकल एंड सोलर प्राइवेट लिमिटेड (एसईएस) ने अपने हाई स्पीड स्कूटरों इगल प्लस और टफ प्लस की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नवीनतम बैटरी टैक्नोलॉजी से सुसज्जित ये स्कूटर बी2बी और बी2सी दोनों वर्ग के लिए उपयुक्त हैं। 2016 में लॉन्च शीमा इलेक्ट्रिक ऐसी पहली कंपनी थी जिसने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत् अपने लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों का निर्माण किया। कंपनी लगातार अनुसंधान, नवोन्मेष और तकनीकी उत्कृष्टता के बलबूते उन्नत इलेक्ट्रिक स्कूटरों को उपलब्ध करा रही है। इसके सभी वाहनों का निर्माण कंपनी की मानेसर और ओडिशा स्थित अत्याधुनिक निर्माण इकाइयों में किया जाता है।

कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ योगेश कुमार लाठ ने कहा ‘‘शीमा इलेक्ट्रिक लगातार ऊर्जा दक्षता, सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) और अत्याधुनिक टैक्नोलॉजी पर जाेर देते हुए भारतीय मोबिलिटी के भविष्य को संवारने में जुटी है। इस विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस के मौके पर, हमने हाई-स्पीड और मजबूत दोपहिया वाहनों की मांग को पूरा करने वाले उन्नत डिजाइन के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को पेश किया है। हम देश को हरा-भरा बनाने के अपने सफर में अपने डीलरों, वितरकों और ग्राहकों से मिल रहे अपार सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।’’

टफ प्लस मल्टी-यूटिलिटी ईवी लोडर है जिसकी क्षमता 150 किलोग्राम तथा अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि इगल प्लस पैसेंजर दोपहिया है जिसकी अधिकतम स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा है। ये दोनों स्कूटर ब्लूटूथ स्पीकर, एंटी-थैफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और सैंट्रल लॉकिंग सिस्टम जैसी अतिरिक्त एक्सेसरीज़ की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। इगल प्लस में सन मोबिलिटी आईपी 67 वॉटरप्रूफ स्वॉपेबल बैटरी लगी है जिससे यह स्कूटर किफायती साबित होता है, खासतौर से लास्ट-माइल डिलीवरी के लिहाज़ से यह कम खर्चीला वाहन है।

इन दोनों स्कूटरों को देशभर में शीमा के डीलर शोरूमों से खरीदा जा सकता है। टफ प्लस की एक्स शो रूम आमंत्रण कीमत 139,999 रुपये और इगल प्लस की कीमत 117,199 रुपए है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों की यह रेंज फेम दो और राज्य स्तरीय सब्सिडी की भी पात्र है, जो कि इस बात पर निर्भर है कि इन्हें किस स्थान पर खरीदा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए CM मान, 12 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें