Site icon Dainik Savera Times

मारुति सुजुकी को जीएसटी प्राधिकरण से कारण बताओ नोटिस

नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसे जीएसटी प्राधिकरण से कारण बताओ नोटिस मिला है।कंपनी ने कहा कि यह नोटिस पहले से चुकाए गए कर को वसूलने, ब्याज की मांग करने और जुर्माना लगाने के लिए जारी किया गया है। नोटिस में कुल 139.3 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि नोटिस जुलाई 2017 से अगस्त 2022 के दौरान कुछ सेवाओं पर ‘रिवर्स चाजर्’ के आधार पर कर देनदारी के मामले से संबंधित है।

‘रिवर्स चाजर्’ का मतलब है कि आपूíत की अधिसूचित श्रेणियों के संबंध में कर भुगतान का दायित्व ऐसी वस्तुओं या सेवाओं के आपूíतकर्ता के बजाय वस्तुओं या सेवाओं की आपूíत प्राप्त करने वालों पर है। कंपनी ने कहा कि नोटिस के कारण उसकी वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और नोटिस का जवाब दाखिल करेगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Digestive System को मजबूत करने में बेहद सहायक है Fiber और Healthy Fat

Exit mobile version