नयी दिल्ली: भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग के शीर्ष निकाय ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एक्मा) ने सुब्रोस लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रद्धा सूरी मारवाह को वर्ष 2023-25 के लिए संगठन का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। संगठन ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके साथ ही जेके फेनर (इंडिया) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विक्रमपति सिंघानिया को 2023-25 के कार्यकाल के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

