मुंबई: गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लि. (एसएफएल) ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में समेकित रूप से 4,533.63 करोड़ रुपये की शुद्ध ब्याज आय के साथ 1,288.18 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी के निदेशक मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में चौथी तिमाही की अंकेक्षित वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा के बाद जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में समेकित रूप से 2,627.82 करोड़ रुपये की शुद्ध आय और 1091.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें : गहने दान करने के नाम पर ले उड़े आभूषण
