Site icon Dainik Savera Times

SIAEC बेंगलुरु में Air India के लिए रखरखाव सुविधाएं करेगी विकसित

 

नयी दिल्ली: एयर इंडिया ने बेंगलुरु में रखरखाव सुविधाएं विकसित करने के लिए एसआईए इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (एसआईएईसी) को रणनीतिक भागीदार बनाया है। वर्ष 2026 तक तैयार होने वाली इन सुविधाओं में चौड़े और संकरे आकार वाले विमानों की मरम्मत की जा सकेगी। इससे एयर इंडिया समूह के विमान बेड़े के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

एयरलाइन ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ”साझेदारी के तहत एयर इंडिया बेंगलुरु में एयर इंडिया की रखरखाव सुविधाओं की योजना, निर्माण, विकास और संचालन के लिए एसआईएईसी के साथ मिलकर काम करेगी।’टाटा के स्वामित्व वाले एयर इंडिया समूह की चार एयरलाइंस हैं – एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट और विस्तारा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

Exit mobile version