Site icon Dainik Savera Times

Signature Global ने एंकर निवेशकों से जुटाए 318.5 करोड़ रुपये

 

नई दिल्ली: रियल स्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल ने नोमुरा सहित एंकर निवेशकों से 318.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुलेगा। सिग्नेचर ग्लोबल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सार्वजनिक निर्गम में एंकर निवेशकों (एआई) के हिस्से के तहत 82,72,700 इक्विटी शेयर को अभिदान मिला।

नोमुरा ट्रस्ट एंड बैंंकिंग कंपनी लिमिटेड ने सबसे अधिक 18,70,094 शेयर खरीदे। कंपनी ने अपने 730 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 366-385 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में 603 करोड़ रुपये नए शेयर और बिक्री पेशकश के तहत अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम के 127 करोड़ रुपये के इक्वटी शेयर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ TMC की याचिका पर SC ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- ऐसी सोच ठीक नहीं

Exit mobile version