
नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री बुकिंग अप्रैल-जून की पहली तिमाही में 3.5 गुना होकर 3,120 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी की आवासीय परियोजनाओं में भारी मांग की वजह से बिक्री बुकिंग में यह उछाल दर्ज हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 820 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने 968 आवासीय इकाइयां बेचीं। एक साल पहले समान अवधि में उसकी बिक्री 894 इकाई रही थी। पहली तिमाही में मात्रा के लिहाज से कंपनी की बिक्री बुकिंग दोगुना होकर 20.3 लाख वर्ग फुट हो गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 9.1 लाख वर्ग फुट थी।
सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी मजबूत ब्रिकी बुकिंग और संग्रह के आंकड़ों के साथ लगातार तीसरी तिमाही में ऊंची वृद्धि की राह पर अग्रसर है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने पिछला वित्त वर्ष काफी शानदार स्थिति के साथ समाप्त किया है। चालू वित्त वर्ष में हमने 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य रखा है और पहली तिमाही में ही इसका 30 प्रतिशत हासिल कर लिया है।’’
ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम
मेष: दिन शुभ रहेगा...