Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Signature Global की तीसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग 47% बढक़र 1,263 करोड़ रुपये पर पहुंची

January 8, 2024

Signature Global की तीसरी तिमाही की बिक्री बुकिंग 47% बढक़र 1,263 करोड़ रुपये पर पहुंची

 

 

एक साल पहले समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 856.77 करोड़ रुपये थी।शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में उसने 1,179 आवासीय इकाइयां बेची हैं,

जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,089 इकाई का था। मात्रा के लिहाज से देखा जाए, तो तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग बढक़र 13.1 लाख वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 11 लाख वर्ग फुट थी।

अप्रैल-दिसंबर, 2023-24 में सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री बुकिंग 41 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,124.12 करोड़ रुपये रही है, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 2,209.78 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी ने कुल 3,135 आवासीय इकाइयां बेचीं। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,113 इकाई का था।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें