Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Noida International Airport के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति

March 14, 2023

Noida International Airport के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति

ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) का पहला चरण समय पर पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। इसका एक रनवे और एक टर्मिनल साल 2024 के अंत तक काम करना शुरू कर देगा। इसका विकास कर रही कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पिछले साल टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के दो ठेका दिए जाने के बाद, परियोजना स्थल पर जमीनी काम, लेवलिंग और खुदाई का काम पूरा हो चुका है।

अब कंस्ट्रक्शन ऊपर की ओर बढ़ रहा है, और एयरपोर्ट की संरचनाएं आकार ले रही हैं। अगले कुछ महीनों में यहाँ पर अनेक भवन दिखाई देने लगेंगे, जिनमें स्थल पर यात्री टर्मिनल भवन, ऑफिस ब्लॉक, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स, तथा बिजली के सब-स्टेशन होंगे।एनआईए ने एयरपोर्ट के लिए एयरोनॉटिकल और नॉन-एयरोनॉटिकल रियायतों के लिए टेंडर्स जारी किए थे।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें